एक मछुआरे ने अपना जाल उठाया और नदी की और चल पड़ा । उसने देखा कि अभी दिन पूरी तरह से नहीं निकला है तो वह नदी के किनारे किनारे टहलने लगा अचानक उसके पैरों से कोई चीज टकराई । उसने झुक कर उसे उठाया तो पाया कि वह नन्हे नन्हे पत्थरों से भरी हुई एक छोटी सी थैली है । सूरज निकलने में अभी भी कुछ देर थी इसलिए मछुआरे ने जाल एक तरफ रख दिया और समय गुजारने के लिए उन छोटे छोटे पत्थरों से खेलते हुए एक के करके उन्हें नदी में फेंकने लगा । जब आखरी पत्थर फेंकने जा रहा था कि तभी सूरज निकल आया रोशनी में उसने देखा कि उसके हाथ में पत्थर नहीं बल्कि एक बहुमूल्य हीरा था । मछुआरे को अपनी नादानी पर बहुत अफसोस हुआ लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी ।
हमारे साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है । हमारा मानव जीवन भी मछुआरे के जैसे ही है । हमें अपने जीवन में हीरे के जैसे बहुमूल्य सांस मिले होते हैं हम उन सांसो का सदुपयोग नहीं कर पाते । उन सांसों को संसारिक भोग विलास में खराब करते रहते हैं ।
शुरू शुरू में हम इनकी कीमत नहीं समझ पाते जिस दिन कीमत समझ नहीं आती है तो देर हो चुकी होती है । हीरे की तरह अनमोल सांस यूं ही खत्म होते जाते हैं और एक दिन यह हीरे जैसा जन्म विषय विकारों में ही समाप्त हो जाता है । वैसे कहते हैं ना जब जागो तभी सवेरा तोह जीव को संभल जाना चाहिए की मछुआरे की भांति अपने हीरे जैसे सांसो को विषय विकारों में नष्ट मत करें । उसे संभाल कर रखें ।
अंधेरा अज्ञान का प्रतीक है और उजाला ज्ञान का चेतना का जागरूकता का जब तक अज्ञान व्याप्त है हम मछुआरे की तरह कीमती चीजों अर्थात अपने सद्गुणों का सही मूल्यांकन नहीं कर पाएंगे । और ना ही इन्हें नष्ट होने से बचा पाएंगे । जब ज्ञान चेतना और जागरूकता का प्रकाश जीवन में आता है तब हम हीरे जैसे कीमती सदगुणी सांसों को नष्ट होने से बचाने का प्रयास करते हैं । एक बार यह विषयों में ही खत्म हो गए तो दोबारा जन्म मरण में जाना पड़ेगा । अतः श्वांस खत्म होने से पहले पहले जाग जाना चाहिए संभल जाना चाहिए सद्गुरु की शरण में जाना चाहिए जो हमारे मन में ज्ञान का दीपक जगाए चेतना का विकास करें हमें जागरुक कर दे हमारे मन का अंधकार मिटा दे हमारा मानव जीवन सफल कर दे । अगर फिर भी नहीं जागोगे तो कबीर साहिब का दोहा है ना अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत ।
साहिब बंदगी
#Kabir
Gyan | Gyan Varta | Satsang | Vichar | Sadh Samachar | Though | News | Technology | Computers | Internet |