मेरा साहस मेरी इज्जत मेरा सम्मान है पिता
मेरी ताकत मेरी पूँजी मेरी पहचान है पिता
घर की इक-इक ईट में शामिल उनका खून पसीना
सारे घर की रौनक उनसे सारे घर की शान पिता
मेरी शोहरत मेरा रूतबा मेरा है मान पिता
मुझको हिम्मत देने वाले मेरा हैं अभिमान पिता
सारे रिश्ते उनके दम से सारे नाते उनसे हैं
सारे घर के दिल की धड़कन सारे घर की जान पिता।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
मेरे पिता जी श्री # सुमेर चंद जी का जन्मदिन मानते हुए मेरा पूरा परिवार ।।।