इन्सान कैसा होना चाहिये!!
"यह सवाल मैंने अलग-अलग इंसानों से जानना चहा और जवाब कुछ इस तरह थे!सब से पहले यह जानना चाहा महिला से कि"इन्सान"कैसा होना चाहिए"महिला का जवाब-खुबसूरत, मुझे देखो सब मुझे पसंद करते है!और मुझसे दोस्ती करना चाहते है!क्योंकि मैं खुबसूरत हूँ!जवाब सुन कर मैंने सोचा- ज़िन्दगी गुजार दी तन के अहंकार में!फिर यह जाना व्यापारी से क़ि"इन्सान को कैसा होना चाहिये"व्यापारी"का जवाब-धनवान,मुझे देखो सब मुझे पसंद करते है!और मेरे जैसा बना चाहते है!क्योंकि मैं धनवान हूँ!जवाब सुन कर मैंने सोचा-जिंदगी गुजार दी धन के अहंकार में फिर यह सवाल किया ज्ञान सुनाने लिखने बाले से क़ि"इन्सान को कैसा होना चाहिये"उस ज्ञानमान का जवाब-ज्ञानी,मुझे देखो सब मुझे पसंद करते है!और मेरे जितना विद्वान बना चाहते है! क्योकि मैं ज्ञानी हूँ!जवाब सुन कर मैंने सोचा-जिंदगी गुज़ार दी ज्ञान के अहंकार में फिर यह सवाल किया एक बच्ची से क़ि"इन्सान कैसा होना चाहिए"बच्ची का जवाब मेरी माँ जैसा क्योंकि वो खुद से और सब से ज्यादा प्यार मुझे करती है!खुद भूखी सो सकती है!पर मुझे भूखा देख भी नहीं सकती!मेरी माँ को सब बदसूरत निर्धन और अनपढ़ जाने क्या-क्या कहते है!वो फिर भी मुस्कुराती रहती है!और मुझसे ज्यादा किसी की परवाह नहीं करती खुद की भी नहीं!यह जवाब सुन कर मैं कुछ सोच न सकी और समझ गई कि एक बच्चे की ज़िन्दगी माँ के प्यार के बिना अधूरी है!माँ जरियां है!हर प्रानी प्राणी की इस संसार में और शायद इसलिये कहते हैं!कि,मालिक हर जगह हमारे लिए हीं होते हैं!तभी उस दाता ने माँ बनाई है!इसी तरह मेरे दाता अपने बनायें!हर प्राणी से प्रेम करते है!और हम समझे हम क्या करते है!हम अपनी हर सोच विचार का शोधन करे!और अमल में लाने की कोशिश हमेशा करते रहे!मालिक ने तो हमें हर सुख सुविधा के साथ भेजा है!इस जगत् में अब हम विचार करें!हमें क्या लेकर जाना है!
Gyan | Gyan Varta | Satsang | Vichar | Sadh Samachar | Though | News | Technology | Computers | Internet |