करनाल पुलिस द्वारा आज करनाल के सभी षिक्षण

करनाल पुलिस द्वारा आज करनाल के सभी षिक्षण संस्थानों में यातायात के नियमों को लेकर आयोजित किया गया ‘ क्विज कंपीटीषन ’:-----  
    आज दिनांक 08.11.17 को करनाल पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में यातायात के नियमों को लेकर प्रष्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता 4 स्तरों पर एक साथ की गई। जिसमें तिसरी कक्षा से 5वीं कक्षा तक के बच्चों को प्रथम स्तर पर, कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चों को दूसरे स्तर पर व कक्षा नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को तिसरे स्तर पर और कालेज में पढ़ने वाले बच्चों को चैथे स्तर पर रखा गया है । 
    इस बारे में पुलिस अधीक्षक करनाल श्री जे.एस. रंधावा भा.पु.से. ने कहा कि सड़कों पर आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से सड़कों पर जो किमती जानें जा रही हैं, उसे रोकने के लिए करनाल पुलिस द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यातायात के नियमों के संबंध में प्रष्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया बच्चें हमारे देष का भविष्य हैं, हमारा आने वाला कल हैं और अपने देष के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह अति आवष्यक है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ यातायात के नियमों की भी जानकारी दी जाए। इस प्रतियोगिता के माध्यम से एक आसान तरीके से बच्चों को यातायात के नियमों बारे अवगत करवाया जा सकता है और दूर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। 
    टैगोर बाल निकेतन स्कूल सै0-6 करनाल में परीक्षा की व्यवस्था देखने के लिए पहुंचे उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री राजकुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला करनाल के करीब 1000 स्कूलों के लगभग 2,90,000 बच्चों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि चारों लेवलों में इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले तीन-तीन बच्चें ब्लाक स्तर पर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगें। उन्होंने परीक्षा के लिए टैगोर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा डा0 राजन लांबा द्वारा की व्यवस्था की प्रषंसा की। इसके साथ-साथ उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और प्रबंधक थाना हाईवे निरीक्षक गौरव पूनिया और सड़क सुरक्षा संगठन से रमन मिढ़ा ने करनाल के बहुत से स्कूलों में जाकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
    इसके बाद जल्द ही इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक स्तर पर व उसके बाद जिला स्तर पर और जिला स्तर पर जो बच्चें अच्छे अंक हासिल करेगें उन्हें राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा ।