बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

बसंत विहार स्थित हैप्पी चाईल्ड माॅर्डन हाई स्कूल ने रविवार को वार्षिक समारोह मनाया। समारोह में विधायक कुलदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुलदीप शर्मा का समारोह में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक संजय नागपाल व सुनील नागपाल ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति व देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सामाजिक बुराईयों को रोकने को लेकर नाटक प्रस्तुत कर अभिभावकों को जागरूक किया। समारोह में अपना संबोधन रखते हुए विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षा के अमूल्य धन है जिसे न कोई चुरा सकता है और न ही कोई बंटवा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। इसके उपरांत विधायक ने नपा के निवर्तमान अध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा  के सहयोग से प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि रीटा नागपाल, निधि नागपाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।