जरुरी नहीं की देश भक्ति के लिए फौज की वर्दी तन पर हो बल्कि हमारे अंदर देश भक्ति का जुनून होना बहुत जरुरी है। इसी जूनून से हम देश की सेवा कर सकते है। आंतकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए युवाओं का सहयोग बहुत जरुरी है। देश का हर युवा शहीदे-आजम भगत सिंह की तरह हो। ताकि आंतकवाद खुद-ब-खुद हमारे देश से भाग जाए। युवा शक्ति भारत की बहुत बड़ी ताकत है। हर युवा अपना सौ फीसदी देश के लिए ही समर्पण करें।
देश भक्ति का अर्थ केवल मात्र सेना मे जा कर ही पूरा नही हो सकता बल्कि इस को हर व्यक्ति कर सकता है वैसे तो यह हमारी सरकार को पाठयकर्म मे शुरू से पढाया जानाचाहिए लेकिन हमारा देश धर्म निरपेक्ष होने की वजह से धर्म की शिक्षा नही देता अर्थात कर्तव्य का बोध नही वास्तव मे हमे क्या करना है क्या नही करना हमे यह पतया ही नही फिर देश भक्ति कहां से आयेगी खैर जो सरकार जो कर रही है उस के भरोसे न रह कर हमे समाज को उनके कर्तवय को बताना होगा उदाहरण के तौर पर एक अध्यापक अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए बच्चो को पूरी ईमानदारी से पढा कर किसान अपनी फसल को ज्यादा खाद व दवाई प डाल कर मेहनत से काम करे जिससे किसी के स्वाह्थय को नुकशान न हो बस कनडक्टर सवारीयो को बिठाकर उनके गनतव्य स्थान पर पहुचँकर सरकार के खजाने मे पूरा पैसा देते हूए देश भक्ति निभा सकता है जिससे हम जापान की तरह आगे बढ सकते है ।
आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य व जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच संयोजक इंद्रेश कुमार गुरूवार को करनाल जाते हुए पानीपत पर टोल प्लाजा पर रूके। पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचने पर निफा टीम ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश की रीढ़ की हड्डी युवा है, और देश को आगे की ओर ले जाने के लिए युवाओं का सहयोग बहुत ही जरुरी है। राजीनीति और देशभक्ति एक दूसरे से अलग है। इसीलिये युवाओं को तय करना होगा की उन्होंने किस रास्ते जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि निफा संस्था का ये प्रयास काफी सरहानीय है।
गायिका रिदम रूहानी, निफा के अंर्तराष्ट्रीय उप प्रधान गुरमीत सचदेवा, पानीपत निफा प्रधान प्रवीन वर्मा सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट ( निफा ) की ओर से करनाल की अल्फा इंटरनेशनल सिटी में 21 से 29 अक्टूबर तक होने जा रहे अंर्तराष्ट्रीय युवा, सांस्कृतिक व क्राफ्ट महोत्सव हारमनी-2017 में भाग लेने के लिए जा रहे थे। निफा के अंर्तराष्ट्रीय उप प्रधान गुरमीत सचदेवा ने कहा कि हारमनी कार्यक्रम में युवाओं का काफी सरहानीय सहयोग रहा है। ये भी दर्शाता है कि युवा ही देश की रीढ़ की हड्डी है। इस अवसर पर निफा सदस्य कमल वर्मा, अमित वर्मा, अमन वर्मा, विक्की बत्रा, मानव पाहवा, सागर खुराना,पवन लाकड़ा, विकास सैनी, सुनीता सिवाच, अनिता चावला व प्रीतपाल गैरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।