लहसुन को 30 मिन्टों तक मुंह में रखने से होंगे ये चमत्कारिक फायदे..!!
लहसुन के गुण हमारे सम्पूर्ण शरीर के लिए लाभकारी होते है |लहसुन में जीवाणुरोधी ( anti bacterial ) तत्व पाए जाते हैंलहसुन अनेक रूप से दवाइयों में इस्तेमाल होता है , क्यूंकि ये अनेक बिमारियों के इलाज़ के तौर पर काम आता है | लहसुन कई स्थितियों में प्रयोग होता है जैसे के दिल का दौरा और रक्त प्रणाली इन में हाई ब्लडप्रेशर , हाई कोलेस्ट्रॉल , ह्रदय – धमनी रोग आदि शामिल होते है | लहसुन के इन फायदों में से कछ की तो विज्ञानं भी पुष्टि करता है |लहसुन धमनियों के सख्त होने की प्रकिया (atherosclerosis ) को धीमा करता है और धीरे धीरे ब्लड प्रेशर को कम करता है | कई लोग लहसुन का इस्तेमाल अलग अलग प्रकार के कैंसर से बचने के लिए करते है |
लहसुन में एक केमिकल होता है जिसे हम “Allicin” कहते है | इस केमिकल की वजह से ही लहसुन में दुर्गन्ध होती है | कई उत्पादों में लहसुन की गंध को ख़तम कर दिया जाता है , लेकिन इस प्रकार से लहसुन कम प्रभावी हो जाता है | कई लोग कच्चे लहसुन का उपयोग खाने में करते है |