Gyan | Gyan Varta | Satsang | Vichar | Sadh Samachar | Though | News | Technology | Computers | Internet |
खोजी हो तो तुरंत मिलुगां पल भर की तालाश में
💥🪷🪷🪷 *सतनाम🪷🪷🪷💥 आदरणीय रब्बी बहन जी ने प्रश्न पूछा है, "खोजी हो तो तुरंत मिलुगां पल भर की तालाश में" तो हमें यह बताएं वह खोज क्या है? और पल भर में मिलन क्या है? वह मिलन कैसे होगा मालिक का,, जरा इसको स्पष्ट करें????..... देखो बहन जी खोज क्या करनी है? खोज केवल इतनी करनी है, कि हमारा कौन है? और हमारा कौन नहीं है, इस बात की किसी भी ग्रंथ, संत,साध, महात्मा से अपनी खोज रूप में पूछ करो, कि हमारा कौन है? ग्रंथ, संत, महात्मा, साध तुरंत उत्तर देगा, कि हमारे मालिक दाताजी हमारे हैं, और यह शरीर और संसार हमारा नहीं है, तो इस तरह खोज करने पर तुरंत ज्ञान रूप दर्शन से अनंत जन्मों से बिछड़े हमारे मालिक के संबंध का पता चल गया, कि वही हमारे अपने हैं, यही हमारा और हमारे मालिक का संबंध रूप में तुरंत ज्ञान होना ही ज्ञानरुपी मिलन है ...