Nimntrn

साथियो सादर नमस्ते,
अपने आदमपुर में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की याद में आदमपुर क्षेत्र के युवाओ द्वारा *जरा याद करो कुर्बानी* नाम से एक युवा सम्मेलन करना चाहते है,जिसके आयोजक हम सब देशप्रेमी युवा ही है,शहीदों के सपनो का भारत बनाने के लिए व युवा वर्ग में पनप रही नशे जैसी बुराइयों के खात्मे के लिए व युवाओ के शिक्षा व् रोजगार सम्बंधी समस्याओ के समाधान के प्रयास के लिए हम सब को मिलकर कोशिश करनी होगी। इस सम्मेलन के आयोजन को लेकर विचार विमर्श करने के लिए रविवार दिनांक 7/01/2018 को शाम 4 बजे मण्डी आदमपुर के हुडा पार्क में देश प्रेमी युवाओं की एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। अतः आप उस बैठक में जरूर आएं। यह मैसेज अपने देशप्रेमी युवा साथियो को भेजे व उनको भी बुलाएं ताकि हम सब मिल बैठ कर इस कार्यक्रम बारे बातचीत करें।धन्यवाद
जय हिंद। प्रणाम शहीदां नूँ