पानीपत 29 सितम्बर 2017
भगत सिंह सामाजिक कल्याण संगठन के महासचिव एवं पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने शहीदो के सम्मान में दिनांक 1-अक्तूबर 2017रविवार को अनाज मण्डी में प्रात: 10 बजे शहीदो के सम्मान में संगठन की ओर से मनाए जा रहे समारोह का न्यौता देने के लिए पानीपत ग्रामीण बाहरी कालोनियों का दौरा किया। उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए सतपाल राणा ने कहा कि शहीद भगत सिंह सर्व समाज के हीरो थे वे 23 वर्ष की छोटी उम्र में ही देश के लिए फाँसी के फंदे पर हँसते हँसते झूल गए। इसी प्रकार हमारे देश में ऐसे अनेक शहीद है जो देश सेवा करते करते शहादत को प्राप्त हुए है। ऐसे शहीदो पर देश को गर्व है। उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओ को अपने देश के प्रति कत्र्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए। पूर्व एस पी श्री बदन सिंह राणा की अध्यक्षता में एक अक्तूबर को होने वाले शहीद सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद भगत सिंह के पोते यादविन्द्र सिंह व कई अन्य वी आई पी हस्तियाँ नई अनाज मण्डी में, समारोह में शिरकत करेगी। तथा मंच के माध्यम से शहीदो के परिजनो को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Gyan | Gyan Varta | Satsang | Vichar | Sadh Samachar | Though | News | Technology | Computers | Internet |