कल 25-9 2017 को मनिआर्डर 100रूपये का भेजने के 22 दिन बाद डी कम्पोजर कि पाच बोतल का पैकेट पहुच गया है ।
52रूपये कि डाक टिकट लगी है इसका मतलब मुझसे लिया कुछ नही अब प्रयोग करूगा जिस किसानों ने पहले प्रयोग किया है वह इसके बारे मे जानकारी देने कि क्रपा करे ।
प्रयोग का तरीका
पहले दो किलो गुङ को पानी मे घोल लेवे फिर 200 लिटर के पलास्टिक ड्र्म मे पानी भरे अगर ड्रम कोई केमिकल का हो तो देशी गाय के गोबर घोल डालकर दो दिन रखे व साफ पानी से अच्छी तरह धोऐ व धुप मे रखे केमीकल जिवाणुओ को नष्ट कर देता है।
व छाव मे रखे और एक बोतल वैस्ट डी कम्पोजर को उसमे मिला कर लकङी के डंडे से घङी कि दिशा मे 5मिन्ट तक घुमाऐ दिन मे दो बार ।
7से 10 दिन तक बोरी या कपङे ढक कर रखे ।
उसके बाद खाद पर छिङकाव करे सिचाई के साथ देवे या फसल पर छिङकाव करे ।
यह हरी फसल को पोषकतत्व देगा व सुखे कचरे जो पलास्टिक न हो उसे गलाकर खाद बनाऐगा व इसके जिवाणु बढते हि जाऐगे ।
तैयार घोल मे से 20 लिटर पानी बचाऐ व दुबारा 1-2किलो गुङ व पानी डालकर वैसे हि घोल तैयार करे एक बोतल पुरे गाव के काम आऐगी इसी तरह गुणन क्रिया करके यह घोल 5-10 लिटर गाव वालो को बाॅटते रहे सारा गाव जैविक हो जाऐगा ।
इस पर किसी अन्य किसान भाई के अनुभव हो तो बताऐ ।
एक प्रयोग ये करके भी देखे कि जो बाजार मे रहता हो वह यह घोल घर पर बनाऐ फिर इस घोल को 5-10 लिटर नाली मे रोजाना बहाऐ व इतना हि पानी वापिस ड्रम मे डालते रहे और थोङा गुङ भी ड्रम मे डालते रहे इसके 50-60 दिन बाद नालियो को देखे व जहा गंदा पानी जाता है वह जगह भी देखे वहा कि बदबु कम होगी व नालियो कि सफाई भी हो जाऐगी ऐसा मैने सुना है। नदियो मे जहा कचरा रूकता है वहा इस घोल का छिङकाव करके देखे वह कचरा भी खत्म व बदबु भी खत्म हो जाएगी ऐसा भी सुना है।
कोई इस प्रयोग को करके देखे व स्वच्छ भारत के निर्माण मे अपना थोङा सहयोग करे अगर ये सफल हुआ तो नगरपालिका नगर निगम को ऐसा करने को कहे पहले खुद मेहनत करके वेज्ञानिक कि तरह नई खोज करे।
फिर सरकार तक अपनी बात पहुचाऐ सरकार इस दवा पर सब्सिडी दे रही है यह एक बोतल 200 रूपये से उपर कि बनती है जैविक खैती व कचरे से खाद बनाने के लिए यह काम हो रहा है
।
इस पोस्ट को कापी पेस्ट करके अन्य ग्रुफ व समुह जो खैती व स्वच्छता के लिए बने हैं भेजे व अपने दोस्तों को भेजे ।
जहर मुक्त खैती व स्वस्थ जिवन के लिए थोङा सहयोग करे ।
पोस्ट पढने के लिए
धन्यवाद सभी को ।
दवा मॅगवाने का पता
राष्ट्रीय जैविक खेती केन्द्र
(क्रषि व किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार )
हापुङ रोङ कमला नेहरू नगर गाजियाबाद
पिन 201002
फोन नः 0120 - 2764906
फैक्स 120-2764901
अधिक जानकारी के लिए
फोन
पर बात करे
।
निवेदनकर्ता
लक्षमी नारायण देदङ मुन्सरी नोहर
जिला हनुमान गढ राजस्थान
धन्यवाद ।
जय जवान जय किसान ।
जय प्राक्रतिक खैती
जय हिन्द
Gyan | Gyan Varta | Satsang | Vichar | Sadh Samachar | Though | News | Technology | Computers | Internet |