संस्था के सभी सम्मानित मेंबर और पदाधिकारी आप

संस्था के सभी सम्मानित  मेंबर और पदाधिकारी आप सभी संकल्प ले और संस्था का तन मन धन से साथ दें
1 :- RBUS का सपना भारत का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए RBUS हर गांव में एक टीचर ऐसा देना चाहती है  जो गरीबों के बच्चो को फ्री पढ़ा सके हर गरीब के बच्चे को उसके हुनर को निखारने का काम करेगी पता नहीं उन गरीब बच्चों में कौन अब्दुल कलाम बन जाए जो देश के भविष्य की तकदीर बदल दे
2 :- भारत का कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित ना रहे इसके लिए हर जिले में 5 वकील देना चाहती है जो गरीबों के केस फ्री लड़कर उनको न्याय दिलाने का काम करेंगी
कोई भी व्यक्ति भूखा ना मरे उसके लिए उसकी एक कॉल पर 1 महीने का राशन संस्था पहुंचा सके और उसकी कानूनी मदद करके  उसको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी
3 :- भारत का कोई व्यक्ति बीमार होने पर यह घायल अवस्था पर किसी भी उपचार से वंचित ना रहे इसके लिए RBUS फ्री मेडिकल कैंप और स्वास्थ्य के प्रति योगा टीचर से उनको शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ बना सके और किसी भी गंभीर परिस्थिति में संस्था उनकी आर्थिक मदद कर उनको सही उपचार करा कर उसका जीवन बचाएगी
4:- भारत भविष्य में जल संकट से ना जूझे उसके लिए संस्था जल संरक्षण के विषय पर गंभीर से गंभीर समाज में डिबेट करा कर जल बचाने का हर व्यक्ति को संकल्पित कराएगी और जल संरक्षण के बारे में समाज को जागृत करके जल बचाने का काम करगी
5 :- संस्था वृक्ष लगाने पर अपना गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना चाहती है जिससे पूरे विश्व को पर्यावरण के संकट से बचा सके
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति को इतने काम करने के लिए सभी पदाधिकारियों का साथ चाहिए मन से तन से धन से कोई भी मेंबर संस्था से यह नहीं पूछेगा कि सदस्यता शुल्क क्यों जमा होती है ? रिन्यूअल क्यों होता है ? यह पैसा कहां जाता है ? संस्था के सभी पदाधिकारी अगर सच्चे मन से देश को सही में सही दिशा देना चाहते हैं  तो संस्था के लिए गंभीर हो जाएं संस्था से प्यार करें संस्था को दान दें अपना कीमती समय और इस संस्था को आगे बढ़ाने के लिए जितना संभव प्रयास हो सके उतना प्रयास करें संस्था को 10 वर्ष होने जा रहे हैं 4 जनवरी को संस्था का जन्मदिन है संस्था चाहती हैं कि ये सभी घोषणाएं 4 जनवरी को संस्था करे हमसब  का कर्तव्य है कि  संस्था को हर दिशा से मजबूत बनाएं मुझे विश्वास है कि RBUS के जुझारू  मेंबर और पदाधिकारियों पर कि वे इस विषय पर जरूर चर्चा और मंथन करेंगे और साथ देने का संकल्प लेंगे काम मुश्किल जरूर है मगर असंभव नहीं आप लोगों का साथ रहा  तो यह काम भी संभव होगा

जय हिंद