सरदार देवेंदर सिंह शहर में समाज सेवाओं की एक नए

सरदार देवेंदर सिंह शहर में समाज सेवाओं की एक नए मिशाल के रूप उभरे हैं । रोड सेफ्टी की बात हो या एजुकेशन एवं ब्लड मोटिवेशन शहर में हर जगह लोगों को जागरूक करते हुए 43 वर्षीय सरदार देवेंद्र सिंह दिख जाएंगे। नवंबर 2011 से अब तक 25721 घंटे उन्होंने दिल्ली-मथुरा फरीदाबाद जैसी व्यस्त रोड पर ट्रैफिक मैनेजमेंट करते हुए गुजारे हैं।नवंबर 2011 से अब तक गुड़गांव में 500 घंटे जैसी व्यस्त रोड पर ट्रैफिक मैनेजमेंट करते हुए गुजारे हैं | अपने व्यस्त समय में प्रतिदिन सुबह व शाम लोगों की सेवा के लिए ये सहज उपलब्ध रहते हैं। सड़कों पर एक बार इन्हें देख ऐसा लगेगा कि ये पुलिस विभाग में काम करने वाला कोई शख्स है। लेकिन ऐसा नहीं है। पेशे से आईटी सेक्टर से जुड़ा ये शख्स वॉलंटियर के रूप में काम करता है। इनकी टीम में १०० लोग से जयादा वालंटियर जुड़े हुए है | लोगों को सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करना इन्होंने जीवन का मकसद बना लिया है। इनके प्रयास को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुरस्कार देकर सराहा और प्रोत्साहित भी किया है। मौजूदा समय में मानव रचना यूनिवर्सिटी में आईटी सेल से जुड़े हुए हैं। दिल को छू गई फिल्म की कहानी: एक फिल्म ने भाटिया कॉलोनी के सरदार देवेंदर सिंह के जीवन की धारा बदल दी। भाई तारू सिंह की कहानी इनके दिल को छू गई। फिर अपना जीवन लोगों की भलाई को ही समर्पित कर दिया। 2009-2010 में चरदिकाला  रहे खालसा जी संगठन की स्थापना की। फिर तन एवं मन से जनसेवा में जुट गए। सरदार देवेंद्र सिंह कहते हैं आज व्यवस्था बदलना सभी चाहते हैं लेकिन स्वयं को बदलने की इच्छा शायद ही कोई करता है। बदलाव की शुरूआत खुद से करनी होगी। किसी को दोष, या फल की चिंता की बिना लोगों की सेवा में जुट गया। वे कहते हैं भाई तारू सिंह के व्यक्तित्व और हिंद हाइड्रोक्यूलस के सरदार मोहन सिंह ,सरदार गुरमुख सिंह नेशनल थर्मल पावर कोपरशन डिप्टी जनरल मैनेजर सेफ्टी चेयरमैन NTPC Union ,श्री आत्मा राम अस्सिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस फरीदाबाद ,श्री सुदीप सिंह  SHO बल्लबगढ़ के मार्गदर्शन ने जनसेवा के लिए प्रेरित किया। बल्लभगढ़,फरीदाबाद एवं पलवल  के गांवों से शुरूआत हुई। गांवों में शिक्षा, बेहतर स्वस्थ और कानूनी जागरूकता,रोड सेफ्टी  के लिए अभियान चलाया। लोगों से बेहतर रिस्पांस मिला। मिला चुका है पुरस्कार: इनके निस्वार्थ कार्य को कई सामाजिक संगठन और जिला प्रशासन ने सराहा है। पुरस्कार देकर इनकी हौसला अफजाई की गई है। साल 2012 और 2013 ,2014,2015,2016 ,2017 में इन्हें जिला प्रशासन और रेडक्रास एवं हरियाणा के चीफ  मिनिस्टर श्री मनहोर लाल खट्टर के  द्वारा सम्मानित किया गया है। 2013 में हरियाणा के गवर्नर ने भी पुरस्कार देकर इनकी हौसला अफजाई की है| लोगों को कानून की जानकारी देने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ये हरियाणा लीगल सर्विस अथॉरिटी से भी जुड़े हुए हैं। इसके साथ कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।फरीदाबाद एडमिनिस्ट्रेशन ने ईयर 2013 में तीन  नेशनल अवार्ड जीते थे |पहला अवार्ड रेड क्रॉस ने जीता | दूसरा अवार्ड हरियाणा लीगल सर्विसेज ने जीता | तीसरा अवार्ड सिंडिकेट बैंक ने जीता | सरदार देवेंदर सिंह जी ने तीनो  अवार्ड विनर टीम मेंबर फरीदाबाद है जी |सरदार देवेंदर सिंह और उसके टीम ने घर घर जाकर विकलांग लोगो को जागरूक किया|साल 2012 में  फरीदाबाद को विकलांग मुक्त किया |इसी से खुश होकर प्रेजिडेंट भारत सरकार ने नेशनल अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया |सरदार देवेंदर सिंह के  अछा काम के लिए डिप्टी कमिश्नर फरीदाबाद ने 26 जून 2012,2014,2015,2016,2017 को खून मोटिवेशन अवार्ड दिया था |जिस से और लोगो को प्रेरणा मिले खून देने के लिए |जिस से किसी का जीवन बच सके |इनके काम को सिटी के लोगो ने और सिटी से बाहर के लोगो ने काफी सराहा है जी |रोड सेफ्टी के लिए किया जागरूक दिल्ली मथुरा रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। रोड सेफ्टी के प्रति ज्यादातर लोग संवेदनहीन हैं। हेलमेट पहनने की लोग जहमत नहीं उठाते हैं। लोगों को रोड सेफ्टी व ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूकता करने के लिए नवंबर 2010 में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस को वॉलंटियर मदद देना शुरू किया। व्यस्ततम इलाके में ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेवारी संभाली। लोगों को जागरूक किया। आज भी लोगों को सेफ्टी रूल और हेलमेट के महत्व को बताते दिख जाते हैं। ताकि लोगों में जागरूकता आए।दैनिक भास्कर फरीदाबाद पेज पर सरदार देवेन्द्र सिंह की खबर का असर देश के बाहर तक जा पहुंचा है जल्द ही सरदार देवेंदर सिंह आस्ट्रेलिया में रह रहे एक भारतीय अमित नागपाल जो की फरीदाबाद के ही निवाशी हैं सरदार  देवेन्द्र सिंह की मेहनत देखते हुए उन्हें सम्मानित किया । अमित ने हरियाणा अब तक को बताया कि एक उद्योग नगरी है लेकिन यहाँ ढोंगी करोड़पति अरबपति ज्यादा हैं जो लाखों की शराब तो लोगों को पिला देंगे | लेकिन किसी मेहनतकश इंसान का सम्मान नहीं करेंगे । उन्होंने कहा की फरीदाबाद में सरदार देवेन्द्र सिंह जैसों को वास्तविक सम्मान मिले तो शहर में कई और देवेन्द्र सिंह पैदा होंगे और इनके समाजसेवाएं फरीदाबाद की जनता के लिए हितकारी होगी ।आजकल सरदार देवेंदर सिंह रोड सेफ्टी आर्गेनाईजेशन फरीदाबाद ( रजि. )  एवं चरडिक्ला रहे खालसा फरीदाबाद के चेयरमैन भी है |