गजेंद्र सिंह दहिया बने सत फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

गजेंद्र सिंह दहिया बने सत फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने सौंपा नियुक्ति पत्र

सत फाउंडेशन की बैठक का आयोजन फाउंडेशन के कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता सत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सत फाउंडेशन के आगामी प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। सत फाउंडेशन ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गजेंद्र सिंह दहिया को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया। गजेंद्र सिंह दहिया को सत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा व फाउंडेशन के उद्देश्यों पर चलते हुए पद की गरिमा में रहते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ का हिस्सा लेने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सतेंद्र कुमार ने कहा कि सत फाउंडेशन टीम का विस्तार करते हुए गजेंद्र सिंह दहिया को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा की सत फाउंडेशन द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में पर्यावरण, कन्या भ्रूण हत्या, युवाओं व महिलाओं के अधिकारों की जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि सत फाउंडेशन द्वारा पेड़ लगाने, पोलोथिन उन्मूलन, विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना जगाने को लेकर भी प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।  इस अवसर पर गजेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहते हुए फाउंडेशन के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को फाउंडेशन के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सामाजिक कार्यों की जागरूकता के लिए अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंद युवाओं व गरीबों को समय समय पर फ्री कानूनी सलाह दी जाएगी। आम जन को उनके मौलिक अधिकारों के लिए जागरूक किया जाएगा। आम जन मानस के हितों के लिए बने हुए विभिन्न कानूनी अधिकारों से अवगत करवाया जाएगा व सूचना के अधिकार के महत्व को भी समझाया एंव बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता  के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में फाउंडेशन का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्योत्सना छोक्कर, पवन शर्मा, ईश्वर सिंह, अजय मतरोली, रोहित ग्रोवर आदि मौजूद थे।