सामजिक संस्थाओं से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए

*सामजिक संस्थाओं से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए बेहतरीन मैसैज :*

किसी भी सामाजिक संस्था के सन्दर्भ में कुछ ख़ास बातें जो आपको बहुत काम काम आएंगी

1. आप कुछ नहीं करेंगे तो आप को कोई कुछ नहीं कहेगा

2. आप अगर सक्रिय हैं तो, उंगलिया भी आप पर ही उठ सकती हैं।

3. अगर आप ये नहीं सोचेंगे की श्रेय किसको मिलेगा तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं।

4. आप जितना ज्यादा काम करेंगे उतना ज्यादा और काम करना पड़ेगा।

5. जिम्मेदारी उसी की तरफ खिंची आती है जो उन्हें उठाना चाहता है।

6. आप अपने मन से जो भी प्रोजेक्ट करेंगे उसकी सफलता का श्रेय संस्था को मिलेगा और असफलता की जवाबदेही आपकी ही होगी।

7. आप को प्रशंसा तब मिलेगी जब आप उसकी अपेक्षा करना बंद कर देंगे।

8. आप लोकप्रिय तब होंगे जब अपने साथियो के कार्य को सराहेंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे।

9. आप कब सही थे कोई याद नहीं रखेगा, आप कब गलत थे कोई नहीं भूलेगा।

10. सबसे ख़ास बात सामाजिक कार्यों का उद्देश्य मन की संतुष्टि होता है। इस के लिए बहुत कुछ सहना होता है।

11. कार्य करते हुए कभी कभी कोई आपको जानबूझकर अपमानित भी कर सकता है तो आप कार्य पर ही ध्यान दें
क्योंकि
*किसी को सम्मान देना या अपमान करना यह उसके स्वयं के विवेक और संस्कार का प्रश्न है ......*

*आपकी आत्मसंतुष्टि से बढ़कर कुछ नहीं है।*

🙏🏻 😊 👏