चुटकला

*एक ऐसा चुटकला जो चुटकला नहीं है*
----------------------------
          एक अफ्रीकी पर्यटक ऐसे शहर मे आया जो शहर उधारी में।  डूबा हुआ था !

         पर्यटक ने 1000 Rs होटल (जिसमे छोटा सा रेस्टोरेंट भी था) के काउंटर पर रखे और कहा मैं जा रहा हूँ कमरा पसंद करने

          होटल का मालिक फ़ौरन भागा घी वाले के पास और उसको 1000 Rs देकर घी का हिसाब चुकता कर लिया !

          घी वाला भागा दुध वाले के पास और जाकर 1000 Rs. देकर दुध का हिसाब पूरा करा लिया !

          दुध वाला भागा गाय वाले के पास और गाय वाले को 1000 Rs. देकर दुध का हिसाब पूरा करा दिया !
गाय वाला भागा चारे वाले के पास और चारे के खाते में 1000 Rs कटवा आया !

          चारे वाला गया उसी होटल पर ! वो वहां कभी कभी उधार में रेस्टोरेंट मे खाना खाता था। 1000 Rs देके हिसाब चुकता किया !

          पर्यटक वापस आया और यह कहकर अपना 1000 Rs ले गया कि उसे कोई रूम पसंद नहीं आया !

*न किसी ने कुछ लिया*
*न किसी ने कुछ दिया*

सबका हिसाब चुकता !

बताओ गड़बड़ कहाँ है ?

*कहीं गड़बड़ नहीं है बल्कि यह सभी की गलतफहमी है कि रुपये हमारे है।*

*खाली हाथ आये थे,*
*खाली हाथ ही जाना है।*

*विचार करें और जीवन का आनंद लें।*
                   *🙏🏻@Mt🙏🏻*